बालोद: मोटरसाइकिल के ट्रक से टकराने से तीन लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Mar 2025 07:20 PM
बालोद: मोटरसाइकिल के ट्रक से टकराने से तीन लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क पर खड़े एक ट्रक से मोटरसाइकिल के टकराने से एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात को अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानकी गांव के पास हुई.

उन्होंने बताया कि एक ट्रक खराब हो जाने के कारण सड़क पर खड़ा था तभी मोटरसाइकिल उससे टकरा गई. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान पीयूष साहू (17), अनिल साहू (18) और विकास ठाकुर (22) के रूप में हुई है. तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu