भोपाल. मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को एक निर्देश जारी कर धार्मिक स्थलों पर स्वीकार्य डेसिबल स्तर से अधिक लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दी है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजोरा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुबह पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले यादव की ओर से जारी किया गया यह पहला आदेश है.
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों के आधार पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए दिशा निर्देश भी तत्काल कार्यान्वयन के लिए जारी किए गए थे. अधिकारी ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर संगीत बजाने वाले लाउडस्पीकर और डीजे सिस्टम के ध्वनि स्तर की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में एक उड़नदस्ते की तैनाती की जायेगी .