बंधन बैंक ने सीएसआर के तहत असम कैंसर केयर फाउंडेशन को सहायता प्रदान की

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 02 Jul 2025 01:37 PM
बंधन बैंक ने सीएसआर के तहत असम कैंसर केयर फाउंडेशन को सहायता प्रदान की
ऑडियो सुनें

कोलकाता: बंधन बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने असम सरकार और टाटा ट्रस्ट की संयुक्त पहल ‘असम कैंसर केयर फाउंडेशन’ (एसीसीएफ) को सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व) के तहत अनुदान दिया है, ताकि अगले दो वर्षों में राज्य के 17 जिलों में सस्ती और मानकीकृत कैंसर देखभाल प्रदान करने में सहायता मिल सके।

गुवाहाटी में एक समारोह में सीएसआर अनुदान के विस्तार को औपचारिक रूप दिया गया। कार्यक्रम में असम सरकार के अधिकारी, बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता और एसीसीएफ के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) डॉ. (मेजर जनरल) जय प्रकाश प्रसाद शामिल हुए।

एक बयान में कहा गया कि यह अनुदान चिकित्सा खर्च, यात्रा और आवास के लिए वित्तीय सहायता सहित उपचार के विभिन्न चरणों में रोगियों की सहायता करेगा और इसका उद्देश्य कमजोर परिवारों पर बोझ कम करना और देखभाल तक पहुंच में सुधार करना है।

सेनगुप्ता ने कहा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच एक समतापूर्ण समाज के लिए मौलिक है। इस साझेदारी के माध्यम से, हमारा लक्ष्य असम और पूर्वोत्तर में वंचित कैंसर रोगियों की सहायता करना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital