बैरेनबोइम और अव्वाद को दिया जाएगा इस वर्ष का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Dec 2023 08:47 PM
बैरेनबोइम और अव्वाद को दिया जाएगा इस वर्ष का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के अहिंसक समाधान की दिशा में प्रयासों के लिए डैनियल बैरेनबोइम और अली अबू अव्वाद को इस वर्ष के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है. इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि डैनियल अर्जेंटीना में जन्मे शास्त्रीय पियानोवादक और कंडक्टर हैं, जबकि अव्वाद एक फलस्तीनी शांति कार्यकर्ता हैं, जो पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फलस्तीन और इजराइल के लोगों के साथ अथक प्रयास कर रहे हैं.

बयान में कहा गया है, ह्ल पूर्व प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाले अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए डैनियल बैरेनबोइम और अली अबू अव्वाद को 2023 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. ये शांति के दो योद्धा हैं जिन्होंने संगीत, संवाद और जन भागीदारी जैसे अहिंसक माध्यमों से इजराइल और फलस्तीन के लोगों के बीच मित्रता को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन सर्मिपत किया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu