भानवाला ने विश्व कप फाइनल की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Nov 2023 10:23 PM
ऑडियो सुनें

दोहा. युवा पिस्टल निशानेबाज अनीश भानवाला ने शुक्रवार को कांस्य पदक जीतकर आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाया. भानवाला ने फाइनल में 27 शॉट से तीसरा स्थान हासिल किया. विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता जर्मनी के पीटर फ्लोरियान ने 35 हिट से स्वर्ण पदक जीता जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चीन के लि युएहोंग 33 हिट से दूसरे स्थान पर रहे.

सत्र की अंतिम प्रतियोगिता में पदक से 21 साल के निशानेबाज भानवाला के लिए यह साल यादगार रहा जिन्होंने आईएसएसएफ विश्व कप चरण में पहली बार सीनियर व्यक्तिगत पदक, एशियाई चैम्पियनशिप में पहला सीनियर पदक और पेरिस ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu