भारत जोड़ो यात्रा : अभिनेत्री पूजा भट्ट ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Nov 2022 08:26 PM
भारत जोड़ो यात्रा : अभिनेत्री पूजा भट्ट ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट बुधवार को हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. उन्होंने राहुल गांधी के साथ कुछ दूर पदयात्रा की. पूजा यात्रा में हिस्सा लेने वाली पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं. उन्हें यात्रा में राहुल के साथ पैदल चलते समय बातचीत करते हुए भी देखा गया.

पूजा विभिन्न मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मुखर रही हैं. उन्हें राहुल के साथ तेज गति से पैदल चलते देख यात्रा मार्ग में मौजूद लोग काफी खुश नजर आए. भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हैदराबाद सिटी स्थित बालानगर मेन रोड के एमजीबी बजाज शोरूम से फिर से शुरू हुई. यह राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा का 56वां दिन है.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी. कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है.

तेलंगाना में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आठवां दिन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को एक बार फिर हैदराबाद से शुरू हुई. यात्रा के बुधवार को 28 किलोमीटर का सफर तय करने की उम्मीद है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल बुधवार की यात्रा समाप्त करने से पहले मुथंगी में एक बैठक में शामिल होंगे. राज्य में भारत जोड़ो यात्रा का यह आठवां दिन है.

कार्यकताओं व समर्थकों की भारी भीड़ के बीच राहुल ने मंगलवार को हैदराबाद के प्रतिष्ठित चारमीनार के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. उनके पिता एवं तत्कालीन पार्टी प्रमुख राजीव गांधी ने करीब 32 साल पहले इसी स्थान से ‘सद्भावना यात्रा’ शुरू की थी.
‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले राज्य में कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. तेलंगाना में यह 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी.

यात्रा चार नवंबर को एक दिन का विराम लेगी. केरल के वायनाड से सांसद राहुल राज्य में पदयात्रा के दौरान कई बुद्धिजीवियों, विभिन्न समुदायों के नेताओं, खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्र की कई हस्तियों से मुलाकात करेंगे. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी. कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक मूक क्रांति ला रही, जो राजनीतिक परिदृश्य को बदलेगी : खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक मूक क्रांति ला रही है, जो राजनीतिक परिदृश्य को बदलेगी. खरगे ने बुधवार को यात्रा शुरू करने से पहले ‘भारत यात्रियों’ के साथ बात की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हैदराबाद के बोवेनपल्ली में भारत यात्रियों से बात की. वे भी राहुल गांधी जी के साथ 3,500 किलोमीटर चलेंगे, जो हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है.’’

खरगे ने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा एक मूक क्रांति ला रही है, जो राजनीतिक परिदृश्य को बदलेगी.’’ भारत जोड़ो यात्रा का आज 56वां दिन है. यह हैदराबाद सिटी की बालानगर मेन रोड पर एमजीबी बजाज शोरूम से बुधवार सुबह शुरू हुई. यात्रा सुबह एक बार हफीज्पेट में होटल किनारा ग्रांड में रुकेगी और फिर बीएचईएल बस स्टैंड से शुरू होगी. शाम को यात्रा मुथंगी के पास हरि दोष में रुकेगी, जबकि रात में यात्री गणेश मंदिर रुद्रराम के सामने कौलमपेट के पास ठहरेंगे.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी. कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu