भारती एंटरप्राइजेज के प्रमुख सुनील भारती मित्तल को ‘नाइटहुड’ की उपाधि मिली

लंदन. ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित करेंगे. वह पहले भारतीय होंगे, जिन्हें ब्रिटेन और भारत के बीच कारोबारी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए यह उपाधि दी जाएगी.

ब्रिटेन के मंत्रिमंडल ने बुधवार को मानद ब्रिटिश पुरस्कारों की सूची जारी की. इसमें मित्तल को ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट सम्मान के तहत केबीई (ब्रिटिश साम्राज्य का नाइट कमांडर) से सम्मानित किया गया. एक बयान के मुताबिक मित्तल ने कहा कि वह किंग चार्ल्स की ओर से मिले सम्मान के लिए अत्यंत आभारी हैं. उन्होंने कहा, ”ब्रिटेन और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं, जो अब बढ़ते सहयोग के नए युग में प्रवेश कर रहे हैं. मैं दो महान देशों के बीच आर्थिक और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.”

Related Articles

Back to top button