बाइडन यूक्रेन युद्ध को अगले साल जारी रखने के लिए भेज रहे हैं सहायता: ब्लिंकन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Nov 2024 07:20 PM
बाइडन यूक्रेन युद्ध को अगले साल जारी रखने के लिए भेज रहे हैं सहायता: ब्लिंकन
ऑडियो सुनें

कीव. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि बाइडन प्रशासन अपने कार्यकाल के अंतिम महीनों में यह सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है कि यूक्रेन के पास रूस की आक्रमकता का अगले साल भी मुकाबला करने के संसाधान उपलब्ध रहें.
उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशान यूक्रेन को यथासंभव सहायता भेज रहा है ताकि वह रूसी सेना को रोक सके और किसी भी संभावित शांति वार्ता में मजबूत स्थिति में हो. ब्लिंकन ने कहा, ”राष्ट्रपति बाइडन यह सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हैं कि हमारे पास उपलब्ध प्रत्येक डॉलर को अब से लेकर 20 जनवरी के बीच यूक्रेन भेज दिया जाए.” अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे.

ब्लिंकन ने ब्रसेल्स की यात्रा के दौरान कहा, नाटो देशों को अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यूक्रेन के पास 2025 में प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए धन, गोला-बारूद और सैन्य बल हों ताकि वह मजबूत स्थिति में शांति वार्ता करने को सक्षम हो.” इस बीच, रूस ने 73 दिनों के बाद पहली बार बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया. रूस ने यह हमला अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के बयान के एक दिन बाद किया है जिसमें दावा किया गया है कि रूस मदद के लिए आए अधिकांश उत्तर कोरियाई सैनिकों को कुर्स्क सीमा क्षेत्र में रूसी धरती से यूक्रेन की सेना को खदेड़ने के लिए तैनात किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu