बिहार चुनाव: लखीसराय-बेगूसराय सबसे आगे, पटना में सबसे कम मतदान, अब तक 27.65 फीसदी हुई वोटिंग

पटना: आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। राबड़ी देवी ने वोट डालने के बाद तेजस्वी यादव और तेज प्रताप दोनों को आर्शिवाद दिया है। अब तक 121 सीटों पर 27.65 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

सुबह 11 बजे तक कहां-कितना हुआ मतदान

पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण में छह नवंबर को सुबह 11 बजे तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 27.65% दर्ज किया गया। मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68%, दरभंगा में 26.07%, मुजफ्फरपुर में 29.66%, गोपालगंज में 30.04%, सीवान में 27.09%, सारण में 28.52%, वैशाली में 28.67%, समस्तीपुर में 27.92%, बेगूसराय में 30.37%, खगड़िया में 28.96%, मुंगेर में 26.68%, लखीसराय में 30.32%, शेखपुरा में 26.04%, नालंदा में 26.86%, पटना में 23.71%, भोजपुर में 26.76% तथा बक्सर में 28.02% मतदान दर्ज किया गया। इनमें बेगूसराय में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button