बीजापुर: थाना प्रभारी के वाहन को उड़ाने की कोशिश, बाल-बाल बचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 May 2024 04:43 PM
बीजापुर: थाना प्रभारी के वाहन को उड़ाने की कोशिश, बाल-बाल बचे

ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक थाना प्रभारी के वाहन को उड़ाने की कोशिश की. इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है तथा उसमें सवार थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक सुरक्षित हैं. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटरू-फरसेगढ़ मार्ग पर सोमनपल्ली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर थाना प्रभारी के वाहन को उड़ाने की कोशिश की. इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है तथा उसमें सवार थाना प्रभारी आकाश मसीह और प्रधान आरक्षक संजय सुरक्षित हैं.

अधिकारी के अनुसार फरसेगढ़ के थाना प्रभारी मसीह प्रधान आरक्षक संजय के साथ शासकीय कार्य से बीजापुर जा रहे थे और जब वह कुटरू-फरसेगढ़ मार्ग पर सोमनपल्ली गांव के करीब पहुंचे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. उन्होंने बताया कि फरसेगढ़ थाने के पुलिस र्किमयों और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को आज गश्त के लिए इसी क्षेत्र में रवाना किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों को घटनास्थल भेजा गया तथा पुलिस र्किमयों को वहां से निकाला गया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त की जा रही है तथा नक्सलियों की खोज शुरू की दी गई है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu