बीजापुर: एक लाख के इनामी समेत दो नक्सली गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Apr 2024 07:27 PM
बीजापुर: एक लाख के इनामी समेत दो नक्सली गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुड़गीचेरू और गुंडम गांव के मध्य जंगल से सुरक्षाबलों ने दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष हेमला हुंगा (41) और पूनेम बुधरू (40) को गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने बताया कि नक्सली हुंगा के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत तर्रेम थाना से जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गस्त पर रवाना किया गया था. बुड़गीचेरू और गुंडम गांव के मध्य सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सली 19 अप्रैल 2022 को पेगड़ापल्ली गांव के जंगलों में पुलिस दल पर गोलीबारी करने और विस्फोट करने की घटना में शामिल थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu