देश के चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज, 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है।
उपचुनाव के नतीजे इन छह सीटों के लिए घोषित किए जाएंगे:
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट
तमिलनाडु: मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीट
असम: नगांव लोकसभा सीट
पुडुचेरी: थट्टनचावडी विधानसभा सीट
इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान हुआ था। अब मतगणना के साथ उम्मीदवारों की स्थिति और अंतिम परिणाम स्पष्ट होंगे।
असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा के देवाशीष शर्मा ने 26295 वोटों से बढ़त बना ली है। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के उम्मीदवार मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल 21107 पाकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, कांग्रेस की सिबमोनी बोरा को मात्र 6544 वोट मिले हैं।
तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर AIADMK की के. भानुमति अभी सिर्फ पांच वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि TVK की पी. सत्यभामा दूसरे नंबर पर हैं। भानुमति को अब तक 2639 वोट मिले हैं, जबकि सत्यभामा को 2634 वोट मिले हैं।
तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम में सीएम विजय की पार्टी टीवीके आगे चल रही है। इन दोनों ही सीटों पर टीवीके उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से बढ़त बनाए हुए हैं।
पुडुचेरी के थट्टनचावडी उपचुनाव में पहले दौर की वोटों की गिनती के बाद, AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद 3273 वोट पाकर आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनायगम को 1222 वोट और DMK के सेतु सेल्वम को 786 वोट मिले हैं।
असम की नगांव लोकसभा सीट पर पहले दौर की गिनती के बाद भाजपा के देवाशीष शर्मा ने 3376 वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस की सिबमोनी बोरा को 1385 वोट मिले हैं।
बंगाल की दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों/पहले दौर की मतगणना के अनुसार दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।