भाजपा ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी: अखिलेश यादव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Mar 2024 07:26 PM
भाजपा ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी: अखिलेश यादव
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी’ करार देते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा की ‘थू-थू’ हो रही है.
उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ में यह सवाल भी किया कि अगर भाजपा को ‘400 पार’ में इतना ही भरोसा है, तो वह इतनी घबराहट में क्यों नजर आ रही है? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारियों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि पूरी दुनिया में भाजपा की ‘थू-थू’ हो रही है.

यादव ने आरोप लगाया, ”भाजपा कहती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. लेकिन सच्चाई यह है कि वह ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है.” उन्होंने कहा, ”अगर ये (भाजपा) जांच एजेंसियों को आगे कर रहे हैं, तो 400 पार नहीं, 400 (सीट) हारने जा रहे हैं.” यादव ने कहा, ”अगर देश बचाना है, तो यह वोट से बचेगा. वोट से ही संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचेगा. वोट से ही 90 प्रतिशत पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) लोग बचेंगे.”

उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत करते हैं, तो समय आने पर धूमधाम से विदाई भी करते हैं.” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख पवार ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई हो रही है, वो देश के लोकतंत्र और संविधान पर हमला है. उन्होंने कहा, ”हम लोगों के लिए सोचने का समय आ गया है. केजरीवाल को जेल भेजा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री (सोरेन) को जेल भेजा. इससे पहले दिल्ली, पश्विम बंगाल और महाराष्ट्र के कई नेताओं को जेल भेजा गया. यह कार्रवाई संविधान पर हमला है. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu