भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आज रायगढ़ दौरा रद्द होने की कगार पर है। आसमान में ज्यादा कोहरा होने के चलते उनका चार्टर प्लेन धर्मजयगढ़ में लैंड नहीं कर सका और वापस रायपुर के लिए रवाना हो गया।
जानते चलें कि धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में नितिन नबीन मुख्य अतिथि थे और उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
हालांकि भाजपा प्रदेश की प्रभारी स्मृति ईरानी ने कल से ही रायगढ़ में तैयारी का मोर्चा संभाल लिया था इसलिए वे जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में उपस्थित हैं समझा जा रहा है कि वही सभा को संबोधित करेंगी। सीएम विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित प्रदेश के कई मंत्री और भाजपा विधायक कार्यक्रम में उपस्थित हैं वित्त मंत्री ओपी चौधरी इस पूरे आयोजन की व्यवस्था को देख रहे हैं।