जनजातीय गौरव दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 15 Nov 2026 12:09 PM
जनजातीय गौरव दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
ऑडियो सुनें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘धरती आबा’ का अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान देश की हर पीढ़ी को स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ”उनसे प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सम्मान, अवसर और समृद्धि के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।” मोदी ने राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के बहुमूल्य योगदान को नमन करने का आह्वान करते हुए कहा, ”आइए, सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के बहुमूल्य योगदान को नमन करें।” जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था और उनकी जयंती के उपलक्ष्य में 2021 से हर साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav