ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए भाजपा ने कश्मीर घाटी में निकाली ‘तिरंगा’ रैली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 May 2025 08:03 PM
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए भाजपा ने कश्मीर घाटी में निकाली ‘तिरंगा’ रैली
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने में सशस्त्र बलों की सफलता का जश्न मनाने के लिए बृहस्पतिवार को घाटी में कई स्थानों पर ‘तिरंगा’ रैली आयोजित कीं. श्रीनगर, पहलगाम और कुपवाड़ा में रैलियां निकाली गईं. श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ता शेर-ए-कश्मीर पार्क में एकत्र हुए और रैली की शुरुआत की, जो लाल चौक ऐतिहासिक घंटाघर के निकट समाप्त हुई. संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा के जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि यह रैली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न है.

उन्होंने कहा, ”यह भारतीय सेना की जीत का जश्न है. हमारे बलों ने अपने साहस का परिचय दिया और ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया. उन्होंने पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद की फै्ट्रिरयों को नष्ट कर दिया.” ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दुनिया को संदेश दिया है कि वह अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा, ”हमने यह संदेश भी दिया है कि यदि आप आतंकवाद में लिप्त हैं, तो हम आपको मिटा देंगे.” पहलगाम पर्यटक रिसॉर्ट में भी इसी तरह की रैलियां आयोजित की गईं, जहां 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे. मृतकों में से अधिकतर पर्यटक थे. इस हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में भी इसी तरह की रैली आयोजित की गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu