भाजपा ने हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी फैलाई : प्रियंका गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Sep 2024 08:48 PM
भाजपा ने हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी फैलाई : प्रियंका गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है. हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी.

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है. प्रदेश में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं जिनमें से 1.8 लाख पद खाली पड़े हैं. भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में 2 लाख पक्की भर्ती की जायेंगी तथा पलायन और परिवारों की बर्बादी रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे. कांग्रेस महासचिव ने कहा, ”हमारा संकल्प है कि हम युवाओं में व्याप्त निराशा को दूर करके हरियाणा को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu