रायपुर दक्षिण सीट को BJP भारी मतों से जीतेगी: मुख्यमंत्री साय

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 17 Oct 2024 11:23 AM
रायपुर दक्षिण सीट को BJP भारी मतों से जीतेगी: मुख्यमंत्री साय
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर दक्षिण उपचुनाव का बिगुल बच चुका है. तारीख के ऐलान के साथ राजनीतिक दल खासकर भाजपा और कांग्रेस जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मविश्वास भरा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को एक चुनौती मानते हैं. सामने वाले को कमजोर नहीं समझना चाहिए. रायपुर दक्षिण सीट भारतीय जनता पार्टी की है, बृजमोहन अग्रवाल 8 बार लगातार विजयी हुए हैं. विधानसभा चुनाव 2023 में बड़े मार्जिन से जीते हैं. निश्चित रूप से इस सीट को भाजपा भारी मतों से जीतेगी.

बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav