बंगाल में चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Jun 2024 09:07 PM
बंगाल में चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कुछ लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी. भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पार्टी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि, तृणमूल ने दावा किया है कि यह हत्या पारिवारिक कलह का नतीजा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना जिले के उत्तरी हिस्से के कालीगंज में उस समय हुई जब भाजपा कार्यकर्ता हफीजुर शेख शनिवार रात अन्य लोगों के साथ कैरम खेल रहे थे.

आरोप है कि 10-12 लोग मोटरसाइकिल पर आए और शेख की गोली मारकर हत्या कर दी. स्थानीय लोगों ने दो घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. भाजपा की उत्तर नादिया इकाई के अध्यक्ष अर्जुन विश्वास ने आरोप लगाया कि तृणमूल के ”गुंडों” ने पार्टी कार्यकर्ता की हत्या की. हालांकि, जिले के तृणमूल नेता रुकबानुर रहमान ने हत्या के पीछे पारिवारिक कलह को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें तृणमूल कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu