मिजोरम में दिख रहा है भाजपा का पाखंड: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 Oct 2023 07:51 PM
मिजोरम में दिख रहा है भाजपा का पाखंड: कांग्रेस

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने मिजोरम में पहले अपने सहयोगियों का साथ दिया और अब चुनाव के समय उनका विरोध करने लगी है और यह केंद्र की सत्तारूढ. पार्टी का पाखंड है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) या जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के लिए वोट करने का मतलब वास्तव में भाजपा के लिए वोट करना है.

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”जेपी नड्डा और नितिन गडकरी अब मिजोरम में अपने सहयोगी एमएनएफ में खामियां ढूंढ रहे हैं, जो राजग का हिस्सा है. यह सरासर पाखंड है! वे पिछले पांच वर्षों में एमएनएफ के कामकाज नहीं करने में शामिल थे और भ्रष्टाचार के साथ चले. अब गलती ढूंढ रहे हैं.”

रमेश ने कहा, “पिछले साल मेघालय में चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने अपने सहयोगी कोनराड संगमा की सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया था और बाद में उनका समर्थन भी किया था.” उन्होंने आरोप लगाया, “इस तरह से भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों का इस्तेमाल करती है. इसका खामियाजा पूर्वोत्तर के लोगों को भुगतना पड़ता है.” मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा. मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  2. 2 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  3. 3 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  4. 4 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
By Yogesh Kumar Sahu