बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के पिता का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस…

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया. आयुष्मान के पिता पंडित पी खुराना एक जाने-माने एस्ट्रोलॉजर थे. मौत के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन बताया जा रहा है कि हर्ट अटैक के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. आयुष्मान खुराना के घर शोक का माहौल है.

कई दिनों से हर्ट की समस्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना बीते कुछ दिनों से परेशान थे. उन्हें हर्ट की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा थी. जिसका इलाज भी पिछले कुछ समय से लगातार जारी थी. शुक्रवार को अचानक परेशानी होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान पंडित पी खुराना ने अंतिम सांस ली.

मशहूर एस्ट्रोलॉजिस्ट थे पी खुराना
बता दें कि आयुष्मान खुराना के पिता पंडित पी खुराना भी मशहूर एस्ट्रोलॉजिस्ट थे. पी खुराना अपने दोनों बेटों अपारशक्ति खुराना और आयुष्मान खुराना के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे. आयुष्मान खुराना की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में उन्होंने बताया, ‘हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि आयुष्मान खुराना के पिता एस्ट्रोलॉजर पी खुराना का मोहाली में सुबह 10.30 बजे निधन हो गया. हमें इस घड़ी में साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया.’

पिता को ही सफलता का श्रेय देते हैं आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना अपने पिता के काफी करीब रहे हैं. आयुष्मान अपने पिता को अपना हीरो मानते हैं. फादर्स डे पर आयुष्मान ने अपने पिता के लिए एक नोट भी पोस्ट किया था. जिसमें आयुष्मान ने कहा था, ‘मेरे पिता ने वकालत की पढ़ाई की थी, लेकिन उन्होंने एस्ट्रोलॉजर बनना पसंद किया. उन्हें संगीत, कविता और कला की काफी समझ रही है. उन्ही से कला के प्रति प्रेम मेरे अंदर आया है. आज मैं जो भी हूं उसमें मेरे पिता का बड़ा हाथ है. आपने ही हमें अनुशासन सिखाया और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. साथ ही हर कदम हौसला बनकर खड़े रहे.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button