बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Sep 2024 09:01 PM
बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्दिला सुत्जियादी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. बोपन्ना और सुत्जियादी की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे 13 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स और चेक गणराज्य की कतेरीना सिनियाकोवा को 0-6, 7-6(5) 10-7 से हराया.

बोपन्ना ने पीटीआई से कहा, ”कभी कभार यह इस बारे में नहीं होता कि आप किस तरह शुरूआत करते हो बल्कि आप किस तरह समापन करते हो. उन्होंने भी शानदार शुरुआत की और हमने गति में बदलाव करके रणनीति में थोड़ा बदलाव किया जिससे भी मदद मिली. ” बोपन्ना और सुत्जियादी का अगला मुकाबला मैथ्यू एबडेन और बारबोरा क्रेजिकोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा.
बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ने शुरुआती दौर में जर्मनी के टिम पुएत्ज. और नीदरलैंड की डेमी शूअर्स पर 7-6(7) 7-6(5) से जीत दर्ज की थी. बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी पहले ही पुरुष युगल के तीसरे दौर में पहुंच गई थी. उन्होंने दूसरे दौर में स्पेन के रॉबर्टो कारबालेस बेना और अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया को 6-2, 6-4 से हराया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu