संदिग्ध बम से पीतल निकालने की कोशिश में हुये धमाके में लड़के की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Dec 2023 06:13 PM
संदिग्ध बम से पीतल निकालने की कोशिश में हुये धमाके में लड़के की मौत
ऑडियो सुनें

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर इलाके में बुधवार को एक संदिग्ध बम से पीतल निकालने की कोशिश में हुए विस्फोट में एक लड़के की मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गाड़ा गांव के पास डेरा डालकर रह रहे खानाबदोश तबके का तालिब (12) नामक लड़का भैंस चराने के लिये जंगल गया था.

उन्होंने बताया कि इसी दौरान वह सेना के आयुध अभ्यास क्षेत्र में पहुंच गया था, जहां उसे संदिग्ध बम मिला. उन्होंने बताया कि उसमें से पीतल निकालने के लालच में उसने किसी भारी चीज से उसे फोड़ने की कोशिश की तो उसमें जोरदार विस्फोट हो गया. उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि हनीफ के परखच्चे उड़ गये. वहीं पास में घास चर रही भैंस भी मर गयी. जैन ने बताया कि पुलिस ने लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu