कलबुर्गी के नीट परीक्षा केंद्र में छात्रों से जनेऊ उतरवाने की घटना के खिलाफ ब्राह्मणों का प्रदर्शन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 May 2025 08:37 PM
कलबुर्गी के नीट परीक्षा केंद्र में छात्रों से जनेऊ उतरवाने की घटना के खिलाफ ब्राह्मणों का प्रदर्शन
ऑडियो सुनें

कलबुर्गी. कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए स्थापित एक परीक्षा केंद्र के समक्ष ब्राह्मण समुदाय के सदस्यों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और समुदाय के कुछ छात्रों को ‘जनेऊ’ उतारने के लिए कहने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की.

यह घटना 16 अप्रैल को इंजीनियरिंग और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दौरान हुई ऐसी ही एक घटना के तुरंत बाद हुई है. उस दिन भी ब्राह्मण अ्भ्यियथयों के जनेऊ उतारवा दिये गए थे. घटना के बाद राज्य सरकार ने मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने सहित तमाम कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निर्देश भी जारी किए.

हालांकि, रविवार को ब्राह्मण अ्भ्यियथयों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले जनेऊ उतारने को कहा गया या उसे काट दिया गया.
इससे आक्रोशित समुदाय के सैकड़ों लोग नीट केंद्र के बाहर एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर अपने निर्देशों को लागू करने में ‘विफल’ रहने तथा समुदाय को बार-बार अपमानित करने का आरोप लगाया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu