Breking : राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बनाया, देखिए सूची

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 29 Sep 2026 05:10 PM
Breking : राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बनाया, देखिए सूची

ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग ने आज 19 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बना दिया। सभी को नई पदस्थापना भी दी गई है।

कौन कहां गया

आयुष तिवारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश कुमार लहरी बेमेतरा से महासमुंद और मोहित कुमार अमीला महासमुंद से बालोद, अबदुल वसीम सिद्दीकी और योगेश राजपूत को राजनांदगांव और गरियाबंद से दुर्ग स्थानांतरित किया गया है।

अभिषेक अग्रवाल बलौदाबाजार-भाटापारा, श्रद्धा सिंह को बिलासपुर राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, सृजल साहू जांजगीर-चांपा से महासमुंद और प्रशांत गुप्ता जांजगीर-चांपा से नारायणपुर भेजे गए।

इसी तरह प्रकाश पटेल बलौदाबाजार-भाटापारा से सारंगढ़-बिलाईगढ़, चन्द्र कुमार जांजगीर से बलरामपुर-रामानुजगंज और हुलेश्वर कुमार कबीरधाम से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जयंत कुमार पटेल बेमेतरा से रायगढ़ ट्रांसफर किए गए हैं। विभोर यादव बिलासपुर में रहेंगे, कोमल प्रसाद साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सक्ती, शशि नर्मदा को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जानकी काठले कोरबा, नागेश तांजय कबीरधाम से राजनांदगांव भेजे गए।

By Navabharat News Group