युवक की तलवार से काट कर बेरहमी से हत्या, फिर लाश के टुकड़े करके उसके घर के बाहर फेंक दिया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 23 Sep 2023 01:50 PM
युवक की तलवार से काट कर बेरहमी से हत्या, फिर लाश के टुकड़े करके उसके घर के बाहर फेंक दिया
ऑडियो सुनें

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने युवक की तलवार से काट कर हत्या कर दी. फिर लाश के टुकड़े करके उसके घर के बाहर फेंक दिया. यही नहीं, आरोपियों ने मृतक के पिता को धमकी भी दी. कहा- “बड़ा शेर बनता था, संभालो इसे काट डाला है. ये रहा तुम्हारा शेर पुतर.” पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है. मामले की जांच जारी है. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

मामला कपूरथला के ढिलवा थाना क्षेत्र में ढिलवा पत्ती का है. पुलिस के मुताबिक, ढिलवां पत्ती लाधू में रहने वाले गुरुनाम सिंह ने शिकायत दी है. बताया कि उनका बेटा हरदीप सिंह उर्फ दीपा खेतीबाड़ी करता था. उसका गांव के ही हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ काफी समय से विवाद था. इनके बीच पहले भी झगड़े हो चुके हैं. इस संबंध में पुलिस में मुकदमे भी दर्ज हैं.

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुनाम सिंह का बेटा गिरफ्तारी के डर से भागा फिर रहा था. इसी बीच 19 सितंबर को वह अपने घर आया और बैंक की पासबुक लेकर चला गया. उसी रात करीब 10:30 बजे कुछ लोगों के साथ हरप्रीत उनके घर के बाहर आया और चिल्लाने लगा. गुरुनाम सिंह घर से बाहर निकले, तो देखा उनके बेटे का शव पड़ा है.

पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक गुरुनाम ने बताया कि हरप्रीत सिंह कह रहा था कि यह लो तुम्हारा शेर पुतर, इसे काट डाला है. उन्होंने तुरंत बेटे को जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुरनाम सिंह ने कहा कि उसके बेटे को हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते मारा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav