कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम समाप्त हो जाएगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 May 2023 08:56 PM
कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम समाप्त हो जाएगा
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त हो जाएगा और इससे पहले राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दलों–भाजपा, कांग्रेस और जद(एस)–ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है..

इन राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों का तूफानी दौरा कर रहे हैं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में क्रमिक रूप से बदलाव होने की 38 साल पुरानी परंपरा को तोड़ने और दक्षिण भारत में अपने गढ़ को बचाने की कोशिश में जुटी है..

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu