झारखंड में पुल से गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 24 Oct 2023 03:14 PM
झारखंड में पुल से गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

ऑडियो सुनें

देवघर: झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार की सुबह एक कार के पुल से गिर जाने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब वाहन पुल से सिकटिया बैराज में गिर गया।

गडुंग ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कार के पुल से बैराज में गिरने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।’’ उन्होंने बताया कि गाड़ी देवघर के सारठ स्थित आसनसोल संकुल गांव से गिरिडीह जा रही थी।

पुलिस ने कहा, ‘‘हादसा तब हुआ जब परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, सेल्फी लेने के लिए वाहन चलाने लगा और नियंत्रण खो दिया।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  2. 2 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  3. 3 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  4. 4 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
By Nandkishoryadav