सीडीएस जनरल चौहान का कार्यकाल आठ महीने के लिए ब­ढ़ाया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Sep 2025 10:18 PM
सीडीएस जनरल चौहान का कार्यकाल आठ महीने के लिए ब­ढ़ाया गया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल अगले साल मई तक ब­ढ़ा दिया गया है. सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी. शीर्ष सैन्य अधिकारी के रूप में जनरल चौहान का वर्तमान कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने वाला था.

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने जनरल चौहान के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान की है जो अगले वर्ष 30 मई तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो जारी रहेगा. वह 30 सितंबर, 2022 से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu