सेलिना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा और क्रूरता का आरोप लगाते हुए अदालत में याचिका दायर की

जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया, वे मुझसे दूर चले गए : अभिनेत्री सेलिना जेटली

मुंबई. अभिनेत्री सेलिना जेटली ने स्थानीय अदालत में अपने ‘आत्मकेंद्रित’ ऑ्ट्रिरयाई पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दाखिल की है जिसमें उन्होंने गंभीर भावनात्मक, शारीरिक व यौन उत्पीड़न के अलावा अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है.
न्यायिक मजिस्ट्रेट एस. सी. ताडये ने मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाग को नोटिस जारी किया और मामले को अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया.

सेलिना जेटली (47) ने करंजवाला एंड कंपनी लॉ फर्म के माध्यम से दायर अपनी याचिका में हाग पर घरेलू हिंसा अधिनियम के प्रावधानों के तहत घरेलू हिंसा, क्रूरता का आरोप लगाया. अभिनेत्री ने दावा किया है कि पति द्वारा किए गए गंभीर भावनात्मक, शारीरिक, यौन और मौखिक उत्पीड़न के कारण उन्हें ऑ्ट्रिरया स्थित अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा पूर्व मिस इंडिया जेटली ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ”सबसे मजबूत और सबसे अशांत तूफान के बीच” अकेली रह जाएंगी, लेकिन वह सभी बाधाओं से लड़ना जारी रखेंगी.

जेटली ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘नो एंट्री’ और ‘जानशीन’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हैं और उन्होंने सितंबर 2010 में ऑ्ट्रिरया निवासी हाग से विवाह किया था. उनके तीन बच्चे हैं. अभिनेत्री ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने से रोक दिया.

याचिका में कहा गया है, “प्रतिवादी (हाग) एक आत्ममुग्ध और आत्मकेंद्रित व्यक्ति है. वह गुस्सैल स्वभाव का है और उसे शराब पीने की लत है, जिससे याचिकाकर्ता (जेटली) को लगातार मानसिक तनाव झेलना पड़ा. ” जेटली ने अपने अलग रह रहे पति को 50 करोड़ रुपये मुआवजा और 10 लाख रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता प्रदान करने का निर्देश देने का अनुरोध किया. उन्होंने अपने तीन बच्चों से भी मिलने की अनुमति मांगी, जो वर्तमान में ऑ्ट्रिरया में अपने पिता के साथ रह रहे हैं. अभिनेत्री ने याचिका में कई घटनाओं का उल्लेख किया है जब उनके पति ने शारीरिक उत्पीड़न और गाली-गलौज की.

याचिका में आरोप लगाया गया कि हाग ने इस साल अगस्त में ऑ्ट्रिरया की एक अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी. जेटली ने दावा किया है कि उनके पति और उनके वकीलों ने ऑ्ट्रिरया में अदालत को गुमराह किया और वह असहाय रह गईं, क्योंकि वह भाषा में पारंगत नहीं थीं एवं उन्हें अपने वकील से मिलने की अनुमति नहीं दी गई. जेटली ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में कहा, ”अपने जीवन के सबसे शक्तिशाली और अशांत तूफान के बीच, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अकेले लड़ूंगी, बिना किसी माता-पिता के, बिना किसी सहायता प्रणाली के. मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब वे सभी स्तंभ, जिन पर कभी मेरी दुनिया की छत टिकी थी, मेरे माता-पिता, मेरे भाई, मेरे बच्चे और वह व्यक्ति, जिसने मेरे साथ खड़े रहने, मुझे प्यार करने, मेरी देखभाल करने और मेरे साथ हर मुसीबत को सहने का वादा किया था, उनके बिना रहूंगी.”

अभिनेत्री ने कहा,”जिंदगी ने मुझसे सब कुछ छीन लिया. जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया था, वे चले गए. जिन वादों पर मैंने विश्वास किया था, वे चुपचाप दूर हो गए.” जेटली ने अपने पोस्ट में कहा कि वह एक सैनिक की बेटी हैं और उनका पालन-पोषण साहस, अनुशासन और धैर्य के साथ हुआ है, एवं वह लड़ाई जारी रखेंगी. जेटली के भाई (सेवानिवृत्त) विक्रांत कुमार जेटली 2024 से पश्चिम एशिया में हिरासत में हैं. अभिनेत्री ने सरकार से उन्हें वापस लाने में मदद करने की अपील की है.

उन्होंने लिखा, ”मेरी प्राथमिकता अपने सैनिक भाई के लिए लड़ना, अपने बच्चों के प्यार के लिए लड़ना और अपनी गरिमा के लिए लड़ना है. मेरे साथ हुए सभी अत्याचारों के विरुद्ध घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज की गई है… चूंकि मेरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए मैं इस समय कोई टिप्पणी नहीं कर सकती. मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि किसी भी आधिकारिक जानकारी या बयान के लिए कृपया मेरे कानूनी प्रतिनिधियों से संपर्क करें.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button