केंद्र सरकार कुछ अरबपतियों के लिए काम कर रही: राहुल गांधी

मोदी सरकार संविधान पर हमला कर रही: राहुल गांधी

चंडीगढ़/सोनीपत. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर संविधान पर हमला करने तथा गरीबों और दलितों की अनदेखी करते हुए देश के कुछ अरबपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सोनीपत में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी सरकार केवल ”कुछ बड़े उद्योगपतियों के हितों की सेवा करने के लिए काम कर रही है” तथा(( गरीबों, दलितों, किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए ”कुछ नहीं कर रही.”

काग्रेस नेता ने कहा, ”यहां आते समय एक व्यक्ति ने मुझे रोका. उसने मुझे बताया कि वह एक छोटा सा व्यवसाय चलाता है. उसने कहा कि मोदी और हरियाणा सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया.” गांधी ने कहा, ”जब मैंने उनसे इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि नोटबंदी लागू की गई और गलत जीएसटी लागू किया गया. जब मैंने पूछा कि उन्होंने (सरकार ने) ऐसा क्यों किया तो उसने मुझे बताया कि उन्होंने अडाणी और अंबानी की मदद करने के लिए ऐसा किया.”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”हर कोई जानता है कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार दो-तीन अरबपतियों की मदद करने के लिए चल रही है. आपके पास रोजगार के जो भी रास्ते थे, वे बंद कर दिए गए हैं.” उन्होंने कहा कि पहले छोटे और मध्यम व्यवसाय हरियाणा में रोजगार पैदा करते थे, लेकिन अब ये बंद हो गए हैं. गांधी ने आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना सैनिकों की पेंशन, कैंटीन की सुविधा और उन्हें मिलने वाले शहीद के दर्जे को ”चुराने” का एक तरीका है.

उन्होंने कहा कि पहले सार्वजनिक क्षेत्र, सरकारी कारखाने हुआ करते थे, इनका निजीकरण कर दिया गया. गांधी ने कहा कि जहां भी देखो, अडाणी और अंबानी का नाम ही नजर आता है. गांधी ने आरोप लगाया कि जवानों की पेंशन ”चुराने” के पीछे का मकसद अडाणी जैसी बड़ी कंपनी के पीछे के आदमी गौतम अडाणी को रक्षा बजट सौंपना था.

उन्होंने आरोप लगाया कि अडाणी के स्वामित्व वाली एक कंपनी विदेशी कंपनियों द्वारा निर्मित हथियारों पर अपना लेबल लगा रही है. गांधी ने कहा, ”मोदी केवल अडाणी को रक्षा अनुबंध देना चाहते थे.” कांग्रेस नेता ने हरियाणा में मादक पदार्थ का मुद्दा भी उठाया और अडाणी द्वारा नियंत्रित गुजरात बंदरगाह पर कई नशीले पदार्थों की जब्ती का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि जब आपके मित्र अडाणी के मुंद्रा बंदरगाह से हजारों किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी तो आपने क्या कार्रवाई की. आपने इसके लिए कितने लोगों को जेल भेजा.”

गांधी ने कहा कि हरियाणा में पर्याप्त नौकरियां नहीं होने के कारण राज्य के सैकड़ों युवा विदेश जाने के लिए अवैध तरीकों का सहारा ले रहे हैं. संविधान की एक प्रति हाथ में लिए गांधी ने कहा कि गरीबों, दलितों, किसानों और पिछड़े वर्गों के पास जो कुछ भी है ”वह इसी की बदौलत है.” उन्होंने कहा, ”जब आरएसएस देश की संस्थाओं में अपने लोगों को रखता है और दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों को कोई जगह नहीं देता है तो वे संविधान पर हमला कर रहे हैं. वे संविधान को नष्ट करना चाहते हैं, हम इसकी रक्षा कर रहे हैं.” गांधी ने कहा, ”जब नरेन्द्र मोदी 25 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ करते हैं और किसानों, छात्रों, माताओं और बहनों का कर्ज माफ नहीं करते हैं तो वह इस संविधान पर हमला कर रहे हैं.”

मोदी सरकार संविधान पर हमला कर रही: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाते हुए बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और किसानों के कल्याण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार की आलोचना की. पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोनीपत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार देश के कुछ चुनिंदा अरबपतियों के लिए काम कर रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ”यहां आते समय एक व्यक्ति ने मुझे रोका. उसने मुझे बताया कि वह एक छोटा सा व्यवसाय चलाता है. उसने कहा कि मोदी और हरियाणा सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया.” गांधी ने कहा, ”उसने मुझे बताया कि उन्होंने (सरकार ने) अदाणी और अंबानी की मदद करने के लिए ऐसा किया.”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”हर कोई जानता है कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार दो-तीन अरबपतियों की मदद करने के लिए चल रही है. आपके पास रोजगार के जो भी रास्ते थे, वे बंद कर दिए गए हैं.” गांधी ने आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना सैनिकों की पेंशन, कैंटीन की सुविधा और उन्हें मिलने वाले शहीद के दर्जे को ”चुराने” का एक तरीका है.

उन्होंने कहा कि पहले सार्वजनिक क्षेत्र, सरकारी कारखाने हुआ करते थे, इनका निजीकरण कर दिया गया. गांधी ने कहा कि जहां भी देखो, अदाणी और अंबानी का नाम ही नजर आता है. गांधी ने आरोप लगाया कि जवानों की पेंशन ”चुराने” के पीछे का मकसद अदाणी जैसी बड़ी कंपनी के पीछे के आदमी गौतम अदाणी को रक्षा बजट सौंपना था.

उन्होंने आरोप लगाया कि अदाणी के स्वामित्व वाली एक कंपनी विदेशी कंपनियों द्वारा निर्मित हथियारों पर अपना लेबल लगा रही है. गांधी ने कहा, ”मोदी केवल अदाणी को रक्षा अनुबंध देना चाहते थे.” उन्होंने आरोप लगाया, ”एक तरफ जवानों की पेंशन, शहीद का दर्जा छीन लिया गया और वही पैसा अदाणी की जेब में चला गया.” कांग्रेस नेता ने हरियाणा में मादक पदार्थ का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, ”मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि जब आपके मित्र अदाणी के मुंद्रा बंदरगाह से हजारों किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी तो आपने क्या कार्रवाई की. आपने इसके लिए कितने लोगों को जेल भेजा.”

उन्होंने दावा किया, ”जब हजारों किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया तो नरेन्द्र मोदी और गुजरात सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की.” गांधी ने हरियाणा के कई युवाओं के बेहतर भविष्य की तलाश में भारी धनराशि खर्च करने के बाद अवैध रास्ता अपनाकर अमेरिका जाने का मुद्दा उठाया और कहा कि उन्हें अपने गृह राज्य में रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं. उन्होंने कहा, ”यही हरियाणा सरकार और मोदी ने दिया है. पहले लोगों को जो रोजगार मिलता था, वह बंद हो गया है.” संविधान की एक प्रति हाथ में लिए गांधी ने कहा कि गरीबों, दलितों, किसानों और पिछड़े वर्गों के पास जो कुछ भी है वह इसी की बदौलत है. उन्होंने उपस्थित लोगों के समक्ष संविधान की प्रति दिखाते हुए आरोप लगाया, ”भाजपा 24 घंटे इस (संविधान) पर हमला करती है.”

उन्होंने कहा, ”जब आरएसएस देश की संस्थाओं में अपने लोगों को रखता है और दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों को कोई जगह नहीं देता है तो वे संविधान पर हमला कर रहे हैं. वे संविधान को नष्ट करना चाहते हैं, हम इसकी रक्षा कर रहे हैं.” गांधी ने कहा, ”जब नरेन्द्र मोदी 25 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ करते हैं और किसानों, छात्रों, माताओं और बहनों का कर्ज माफ नहीं करते हैं तो वह इस संविधान पर हमला कर रहे हैं.”

राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी मीडिया में किसानों के चेहरे देखे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, ”नहीं. क्या इस देश में सिर्फ मोदी और अरबपति हैं? क्या आपने किसी गरीब की शादी मीडिया में देखी है? आपने अंबानी की शादी देखी? आप जानते हैं कि अंबानी ने शादी में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए, यह किसका पैसा है? यह आपका पैसा है.” अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ”शेर” बताते हुए गांधी ने कहा कि कभी-कभी वे एक-दूसरे से लड़ते हैं और फिर उनका काम उन शेरों को एक साथ लाना होता है. उन्होंने कहा कि यह शेरों की पार्टी है और वे किसी से नहीं डरते. गांधी ने दावा किया, ”मोदी जी कहते थे कि उनका सीना 56 इंच का है. अब वे मेरे भाषण के दौरान संसद से भाग जाते हैं.” उन्होंने कहा, ”क्यों? क्योंकि कांग्रेस की विचारधारा जिसे मैं मोहब्बत की दुकान कहता हूं, उसके लिए हमें नफरत की जरूरत नहीं है. कभी-कभी कोई कहता है कि वे दुश्मन हैं. मैं कहता हूं कि नहीं वे दुश्मन नहीं हैं. मैं दुश्मनों से भी नफरत नहीं करता. मैं भाजपा और नरेन्द्र मोदी से नफरत नहीं करता. मैं विचारधारा की लड़ाई लड़ता हूं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button