भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं चंद्रबाबू नायडू…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 31 Dec 2024 10:14 AM
भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं चंद्रबाबू नायडू…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी मात्र 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ कम संपत्ति वाली सीएम हैं.

सोमवार को जारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए.

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है. जबकि भारत की प्रति व्यक्ति नेट नेशनल इनकम 2023-2024 के लिए लगभग 1,85,854 रुपये रही. वहीं एक मुख्यमंत्री की औसत सेल्फ-इनकम 13,64,310 रुपये है, जो भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है.

देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है. देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो महिलाएं हैं- पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की आतिशी.

पेमा खांडू दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री

रिपोर्ट में कहा गया कि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. वहीं कर्नाटक के सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं. इसी तरह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं.

केरल के मुख्यमंत्री की बात करें तो पिनाराई विजयन 118 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं.

पेमा खांडू पर 180 करोड़ की देनदारियां

अरुणाचल सीएम पेमा खांडू पर सबसे अधिक 180 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धारमैया पर 23 करोड़ रुपये और नायडू पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं.

ADR की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 13 (42 प्रतिशत) मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 10 (32 प्रतिशत) ने हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से संबंधित गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital