छत्तीसगढ़: फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, विशेष अभियान के तहत हुई धरपकड़

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 01 Apr 2024 05:09 PM
छत्तीसगढ़: फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, विशेष अभियान के तहत हुई धरपकड़
ऑडियो सुनें

कोरबा: पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बेसिक पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार 2 दिनों से सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत फरार वारंटियों की सूची तैयार कर थाना स्तर पर टीमें बनाई गई है जिसके द्वारा सक्रिय मुखबीरों से सूचनाओं लेकर एवं दीगर जिले के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया।

विशेष कर कई सालों से फरार वारंटियों की भी पता तलाश कर दबिश दिया गया (गंभीर अपराध चोरी, लुट 420 आदि) में संलिप्त वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। कोरबा पुलिस के द्वारा 50 स्थाई वारंट और 93 गिरफ़्तारी वारंट कुल 143 वारंट तामील किए गए। थाना बाल्को के द्वारा 37 साल और 32 साल से फ़रार 2 आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल किया गया। चौकी मानिकपुर के द्वारा 15 साल से फ़रार आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया।

थाना पसान के द्वारा 9 साल पुराने 1 स्थाई वारंटी को पकड़ कर जेल दाखिल किया। उसी तरह थाना बांगो और चौकी रजगामार के द्वारा 8 साल से फ़रार 3 स्थाई वारंटी को तामील किया। ज्ञात हो कि पहले भी कोरबा पुलिस के द्वारा ये अभियान चलाया गया था जिसमें कुल 173 वारंट की तामिली की गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav