रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रातः 9 बजे नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुँचे। मुख्यमंत्री की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में दोपहर दो बजे उद्बोधन और 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में शासन की योजनाओं पर प्रजेंटेशन होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री साय बैठक में छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं, चुनौतियों और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और डिजिटल अधोसंरचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा, वे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की नौवीं बैठक में शामिल हुये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 27 Jul 2024 07:13 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली रवाना हुए, राज्योत्सव का किया समापन, 67 लाख महिलाओं को दिए 632.40 करोड़
- 2 Mahadeo Satta आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर लाया गया, कल होगी पेशी, देखिए वीडियो
- 3 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधूरा वंदे मातरम गाने पर आपत्ति की तो कलेक्टर ने कॉलेज को भेजा नोटिस
- 4 Breaking पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, विजय बघेल की याचिका पर चलेगा ट्रायल, जानिए पूरा केस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news