छत्तीसगढ़ : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अवैध मिठाई कारखाना में दी गई दबिश

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 27 Jul 2024 07:21 PM
छत्तीसगढ़ : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अवैध मिठाई कारखाना में दी गई दबिश
ऑडियो सुनें

राजनांदगांव: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर राजनांदगांव शहर के कुआं चौक नंदई में अवैध रूप से संचालित मिठाई एवं सोनपापड़ी निर्माता कारखाना में दबिश दी गई। इस दौरान फर्म में व्यापक अनियमितता तथा साफ-सफाई व दस्तावेजों का अभाव पाया गया। जांच के दौरान फर्म में वैध खाद्य लायसेंस भी नहीं पाया गया।

अव्यवस्थाओं के बीच निर्माण किए जा रहे सोनपापड़ी, नारियल मैसूर पाक, तेल, मैदा सहित अन्य खाद्य सामग्री जप्त कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु सेंपल लिया गया। लगभग 67 हजार रूपए मूल्य की लूस सोनपापड़ी, नारियल मैसूर पाक को सीज कर अभिगृहित किया गया है। कारखाने में निर्माण एवं भंडारित किए जा रहे खाद्य सामग्री को जो संभवत: आगामी रक्षाबंधन त्यौहार में विक्रय करने की तैयारी थी, किंतु विभाग की कार्रवाई से यह योजना पूरी नहीं हो पायी।

फर्म के संचालक को वैध दस्तावेज, उचित साफ-सफाई एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री का नियमानुसार व्यापार करने के कड़े निर्देश दिए हैं। फर्म के संचालक द्वारा स्वमेव आगामी कार्रवाई तक निर्माण बंद कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को वैध दस्तावजों के साथ गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री का व्यापार करने की अपील की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news