छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Aug 2024 07:19 PM
छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान
ऑडियो सुनें

रायपुर. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी गृहणी जैबुन निशा का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों से समाज के सभी वर्गों सहित महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना को बढ़ाया है. महतारी वंदन योजना से महिलाओं और बहनों का मान-सम्मान बढ़ा है. राज्य की महिलाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है. उनकी चार लड़कियों की शादी होने के बाद उन्हें भी शासन की योजना का लाभ मिल रहा है. उनका राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है. उन्होंने बताया कि उम्रदराज होने पर उन्हें आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है. स्वास्थ्यगत समस्या में महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है.

गुढ़ियारी निवासी लक्ष्मी साहू ने बताया कि वे बारहवीं तक शिक्षित है. उनका विवाह वर्ष 2007 में गुढ़ियारी में ही हुआ. उनके दो बच्चें 14 साल और 12 साल के हैं. दोनों पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होने बताया कि महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से एक सिलाई मशीन खरीदी और अपने सिलाई कार्य के काम को आगे बढ़ाया है साथ ही बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने में भी मदद मिल जाती है. सरकार की विभिन्न योजनाओं से न केवल मेरी अपितु राज्य की सभी कामकाजी महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों के साथ-साथ आवश्यक घरेलू कार्य और बच्चों के लिए उपयोग हो जाता है.

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 10 हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई में राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया. इसके बदले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिमाह की एक तारीख को उनके खाते में एक हजार रुपए का नियमित भुगतान उनके खाते में जमा कर भाई का वचन पूरा कर रहे है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu