छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायपुर में ‘मेडिसिटी’ स्थापित करेगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Dec 2024 11:09 PM
छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायपुर में ‘मेडिसिटी’ स्थापित करेगी
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर में 200 एकड़ जमीन पर ‘मेडिसिटी’ बनाने का फैसला किया है. एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य चिकित्सा पर्यटन को विकसित करना और इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाना है.

मेडिसिटी परियोजना के अंतर्गत अनेक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, ‘डायग्नोस्टिक सेंटर’, होटल और ठहरने की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के लोगों को लाभ मिलेगा. अधिकारी ने बताया कि नवा रायपुर के सेक्टर-37 में जमीन तय कर ली गई है. उन्होंने बताया कि यह परियोजना निजी क्षेत्र के सहयोग से पूरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने हाल ही में मेडिसिटी स्थापित करने के लिए ‘सेंट्रल अंडरटेकिंग इंफ्राटेक र्सिवसेज’ के साथ प्रारंभिक बैठक की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu