छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में तीन बारातियों की मौत, कई अन्य घायल

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 17 Apr 2022 07:00 PM
छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में तीन बारातियों की मौत, कई अन्य घायल
ऑडियो सुनें

जांजगीर. जांजगीर-चांपा जिले में रविवार तड़के बारातियों को लेकर जा रही एक कार सड़क से फिसलकर पलट गई. दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के झुलन पकड़ियां गांव में हुई. बाराती एक ढाबे पर भोजन करके बारातघर लौट रहे थे. उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार हताहतों में वाहन चालक भी शामिल है और दुर्घटना के वक्त सभी नशे में थे. वाहन पर चालक का नियंत्रण हट गया और गाड़ी सड़क से फिसलकर पलट गई. दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.’’ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य लोगों को पामगढ़ के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) के रूप में हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news