छत्तीसगढ़: 12-14 आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 16 Mar 2022 06:59 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सभी जिला अस्पतालों में 12-14 आयुवर्ग के बच्चों के लिये बुधवार को कोविड रोधी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दायरे में राज्य के 13.21 लाख लाभार्थी आएंगे.
प्रदेश की राजधानी रायपुर के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशीष वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पूर्वाह्न 10 बजे पंडरी इलाके में जिला अस्पताल में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया.

उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अभी रायपुर जिले के लिए कोर्बेवैक्स टीके की 93,000 खुराक हासिल की हैं और उन्हें दो से आठ डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखा गया है. अधिकारी ने कहा कि जो बच्चे टीका लगवाने आए थे, वे खुश थे कि अब वे भी कोविड के खिलाफ टीके लगवाने के पात्र हो गए हैं, वहीं उनके माता-पिता को भी राहत मिली है कि उनके बच्चों को अब वायरल संक्रमण से कुछ सुरक्षा मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में 12-14 आयु वर्ग के कुल 13,21,286 बच्चे टीकाकरण के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि टीके की पहली खुराक के चार सप्ताह के अंतराल पर दूसरी खुराक दी जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu