देश के मुख्य चुनाव आयुक्त, आइएएस ज्ञानेश कुमार कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे थे मगर अब उनका कार्यक्रम रदद हो गया है।
राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक ज्ञानेश कुमार 07 एवं 08 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले थे। उन्हें राज्य अतिथि घोषित कर दिया गया था। कुमार बस्तर के दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करने वाले थे. साथ ही चित्रकोट जलप्रपात भी घूमने वाले थे। कवर्धा के भोरमदेव में भी उनका जाने का कार्यक्रम था मगर अब रदद हो गया है।
आयोग द्वारा ज्ञानेश कुमार, माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त, एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यकम की उक्त तिथि को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। संशोधित तिथि की जानकारी आयोग से प्राप्त होने पर आपको पृथक से अवगत कराया जावेगा।