मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Sep 2023 09:38 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि उत्कल समाज द्वारा गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है. यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है. इस त्यौहार पर नई फसल को भगवान में अर्पण के बाद एक साथ भोजन और मेलजोल से सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ती है. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है.

नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश 20 सितम्बर को
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 20 सितम्बर 2023, बुधवार को नवाखाई के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है. इस संबंध में आज सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. ज्ञात हो कि पूर्व में 22 सितम्बर 2023, शुक्रवार को नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए 20 सितम्बर 2023 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu