मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Mar 2023 06:35 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है.

इनमें अष्टमी और महानवमी विशेष महत्व रखते हैं. इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है. शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में कन्याओं के रूप में आती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर बेटी देवी स्वरूपा है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिन ही नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव बनाए रखें. इससे हम सच्चे अर्थों में देवी उपासना को सार्थक कर सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu