रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इस अवसर पर बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है. अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है. इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है.
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Oct 2022 09:55 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 फिर लगेगा महंगाई का झटका: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने आज से बढ़ाए दाम, क्या है वजह?
- 2 मोबाइल फोन को लेकर छोटे भाई से विवाद के बाद बड़े भाई ने तालाब में कूदकर आत्महत्या की
- 3 Gangrape : 14 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज
- 4 छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई: रायपुर में जारी रहेगा गर्मी का दौर, अब रात में होगा गुलाबी ठंड का एहसास
By Yogesh Kumar Sahu