रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 जून, संत कबीर की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है. अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा कि संत कबीर का जीवन दर्शन सदैव प्रासंगिक है. संत कबीर ने दोहों के माध्यम से प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समानता का संदेश दिया. उन्होंने समाज में फैले आडंबर और जात-पात का सख्त विरोध किया. दोहों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर भी कठोर प्रहार किया और लोगों को सत्य, अहिंसा, दया, करूणा और परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी. छत्तीसगढ़ में भी संत कबीर के जीवनदर्शन का जनजीवन पर गहरा प्रभाव है. बघेल ने कहा है संत कबीर के उपदेश हमें सत्य का रास्ता दिखाते रहेंगे.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीर जयंती की दी बधाई
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Jun 2023 04:39 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट : चीनी डांसर ने आठ ‘यूनिट्री’ Unitree रोबोट के साथ किया डांस, दर्शक रह गए हतप्रभ
- 2 VIDEO अमेरिकन सिंगर मंच पर गा रही थी और कपड़े उतरते चले गए..फिर क्या हुआ, देखिए
- 3 अभिनेत्री दीया मिर्जा और नवाजुददीन सिदिदकी का सोशल मीडिया वार : दीया ने लिखा कि नवाजुद्दीन ‘ऑफेंसिव कैरेक्टर’ तो एक्टर ने कहा कि काम में गल्तियां निकालकर दिखाइए
- 4 अमेरिका ने ईरान की कंपनियों और एक्सचेंज हाउस पर लगाए नए प्रतिबंध, ‘शैडो बैंकिंग नेटवर्क’ पर कसा शिकंजा
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu