मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Feb 2024 07:02 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ दिवस मनाने का निर्णय लिया है. इससे माता-पिता और बच्चों के बीच का बंधन और मजबूत बनेगा और बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होगा. यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और देखभाल के संस्कार विकसित करने के लिए समर्पित है. साय ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है. माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करते हैं. बच्चों का यह कर्त्तव्य है कि माता-पिता को सम्मान दें.

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ऋतु परिवर्तन के पर्व बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है. साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ऋतुराज बसंत के स्वागत में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है. इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है, इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल का त्यौहार भी माना जाता है. बसंत पंचमी के दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की भी आराधना की जाती हैं. मुख्यमंत्री साय ने कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu