रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है. महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण दिवस आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरू पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है. इस दिन गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है. गुरू जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में उतारकर हमें आगे बढ़ना चाहिए.
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Jul 2022 05:37 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 बिलासपुर: रेलवे के लिए ली गई जमीन के बदले नाती को भी नौकरी का हक? हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, बर्खास्त होमगार्ड की बहाली के भी आदेश
- 2 8 की मौत और 5 बच्चों के लापता होने का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा- अमानवीय; 11 कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- 3 अनिल अंबानी ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने जब्त की, दो चार्टर्ड प्लेन भी शामिल, ईडी के दफ्तर में खड़े दिखे अंबानी
- 4 छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई: विवादित वीडियो को लेकर अमित जोगी पर FIR, भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर दी थी शिकायत
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: