मुख्यमंत्री ठाकरे ने शिवसेना नेताओं से मुलाकात की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 21 Jun 2022 02:34 PM
मुख्यमंत्री ठाकरे ने शिवसेना नेताओं से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ ंिशदे और शिवसेना के कुछ अन्य विधायकों के गुजरात में डेरा डालने के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पार्टी के शीर्ष नेताओं एवं विधायकों ने मंगलवार को बैठक की। शिवसेना नीत महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार को सोमवार को उस समय झटका लगा था, जब महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में उसे हार मिली थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस भी एमवीए का हिस्सा हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस हार के बाद ंिशदे और शिवसेना के कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वे गुजरात के सूरत शहर में एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच, शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने मंगलवार को एक बैठक की, जिसमें पार्टी नेता एवं विधानसभा के सदस्य सुनील कदम, दादा भूसे एवं नीलम गोरहे, सांसद अरंिवद सावंत एवं विनायक राउत, विधान परिषद की सदस्य मनीषा कायंदे और अन्य नेता मौजूद थे।

इससे पहले, शिवसेना के नेता एवं सांसद संजय राउत ने कहा कि ंिशदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनसे संवाद हो गया है। राउत ने जोर देकर कहा कि शिवसेना वफादारों की पार्टी है और मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह, एमवीए सरकार को गिराने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रयास सफल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ंिशदे शिवसेना के एक भरोसेमंद नेता हैं और ‘गायब’ विधायकों से पार्टी का संपर्क हो जाने के बाद ये विधायक वापस आ जाएंगे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav