मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम यादव हत्याकांड की एनआईए से जांच कराने की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Feb 2024 10:45 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम यादव हत्याकांड की एनआईए से जांच कराने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले दिनों साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी. इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है. साधराम जी के परिजन आज न्याय मांगने के लिए आए हैं. प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी हो गई है. साधराम जी के परिजनों की मांग है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और कड़ी से कड़ी सजा दोषियों को मिले.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस घटना की जांच को एनआईए को सौपेंगे, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके. इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu