रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की है. साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है. यह नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Jan 2024 06:26 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 India vs Japan Final: भारतीय हॉकी टीम ने लहराया तिरंगा, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जापान को रौंदकर जीता स्वर्ण
- 2 Viral मॉडल कृतिका के डांस का वीडियो वायरल हुआ..मिले लाखों व्यूज..व्यूयर्स बोले- अभिनेत्री से ज्यादा अच्छी अदाएं हैं,
- 3 पंजाब से निकला छत्तीसगढ़ का ड्रग कनेक्शन, अमृतसर से पकड़ाया हेरोइन सप्लायर
- 4 Acid Attack सीवान में फिर तेजाब कांड, शख्स को तेजाब डालकर जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत, 2004 की खौफनाक वारदात याद आ गई!
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu