मांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Oct 2024 11:06 PM
मांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
ऑडियो सुनें

रायपुर. जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लैलूंगा में कर्मा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए करमा नृत्य करने वाले कलाकारों का दल अपनी प्रस्तुति कर रहा था. मांदर की थाप पर सुंदर लोकगीत गाये जा रहे थे. लोक संस्कृति में रचे-बसे मुख्यमंत्री इसका आकर्षण नहीं छोड़ सके. उन्होंने मांदर थाम लिया और मांदर की थाप पर झूमते हुए आगे बढ़े. उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मांदर थामा. इस अवसर पर सांसद रायगढ़ लोकसभा राधेश्याम राठिया, सांसद राज्यसभा देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बैकुंठपुर भैयालाल रजवाड़े भी मौजूद रहे.

उल्लेखनीय है कि करमा पर्व जनजातीय संस्कृति का अभिन्न अंग है. यह प्रकृति के प्रति जनजातियों के गहरे प्रेम को दिखाता है. लोकगीतों पर उत्साह से पैर थिरकते हैं मांदर की थाप से नर्तकों की ऊर्जा और भी बढ़ जाती है. प्रकृति के सुंदर वातावरण के बीच जनजातीय संस्कृति के सुंदर कलाप्रदर्शन से कर्मा पर्व का आनंद कई गुना बढ़ जाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu